नियम और शर्तें (Terms & Conditions)
पोर्टल के उपयोग हेतु आधिकारिक दिशा-निर्देश
1. लॉगिन और सुरक्षा
पोर्टल का उपयोग करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन के समय बनाई गई अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी (User ID) और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
- अधिक सुरक्षा के लिए आप 2FA (Two-Factor Authentication) सक्षम कर सकते हैं, जिसके लिए आप Google Authenticator App का उपयोग कर सकते हैं।
- अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- आपके खाते से होने वाली सभी गतिविधियों की जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।
2. डेटा की सटीकता
पोर्टल पर कर्मचारी द्वारा विभिन्न फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारी पूर्णतः सही और प्रमाणिक होनी चाहिए।
उदाहरण के लिए:
यात्रा भत्ता विवरण
नाइट भत्ता विवरण
बाल शिक्षण भत्ता विवरण
नेम नोटिंग
एनओसी (NOC) आवेदन आदि
ध्यान दें: ऑफिस में जमा की गई हार्ड कॉपी के अनुसार ही जानकारी मान्य होगी। गलत या भ्रामक जानकारी देने पर उसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।
3. उपलब्धिता (Availability)
हम पोर्टल को अधिकतम समय तक सुचारू रूप से उपलब्ध रखने का प्रयास करते हैं। हालाँकि, समय-समय पर रखरखाव (Maintenance) या तकनीकी कारणों से पोर्टल अस्थायी रूप से उपलब्ध न भी हो सकता है।
"इन नियमों का उद्देश्य आपकी और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।"